रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता तार चोरी करने वाले अंतर राज्य गृह का पर्दाफाश
रिपोर्टर अभय द्विवेदी

रायबरेली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवगढ़ थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक ये शातिर चोर चलती हुई बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट कराकर तार काट लेते थे और चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब एक कुंतल से अधिक बिजली के तार, तार काटने का कटर, पंच मशीन और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है।बताया जा रहा है कि सभी आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं, जो अलग-अलग जगहों पर घूम-घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।




