महाराष्ट्र

जलगांव जामोद शहर में दिखा तेंदुआ

मोहम्मद फारूक खामगांव

खामगांव जिला बुलढ़ाणा महाराष्ट्र

जलगांव जामोद शहर में दिखा तेंदुआ
जलगांव जामोद शहर में 17 मार्च को तेंदुआ दिखाई दिया। विधायक डा. संजय कुटे के निवासस्थान सिद्धि विनायक नगर परिसर तथा महात्मा फुले कन्या स्कूल परिसर में सीसीटीवी में तेंदुआ नजर आया। वन विभाग, पुलिस प्रशासन, तहसील एवं नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क करने की अपील की है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग एवं संबंधित प्रशासन सक्रिय है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। सुबह घूमने न निकलें, रात के समय बाहर जाना टालें, छोटे बच्चों का ध्यान रखें, उन्हें घर के बाहर अकेला न छोड़ें, घर के बाहर लाइट शुरू रखे, अफवाह न फैलाएं, सोशल मीडिया पर आने वाली किसी भी जानकारी पर विश्वास न रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button