चिमनी ईंट की जगह बंगला ईंट, पुटरूंगी में लाखों की योजना पर डाका—खुलेआम लूट,
अनूप कुमार की रिपोर्ट

महुआडांड़ प्रखंड के पुटरूंगी गांव में चल रहा चारदीवारी निर्माण अब सीधा-सीधा सरकारी धन की लूट और भ्रष्टाचार का बड़ा खेल बन चुका हैजिस काम को चिमनी ईंट जैसी मानक और मजबूत सामग्री से किया जाना था, उसे जानबूझकर बंगला ईंट से कराया जा रहा है। यह सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि लाखों रुपये के सरकारी फंड पर खुला डाका है।ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे निर्माण कार्य को शुरू से ही भ्रष्ट तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। पिलरों में बेहद पतली और घटिया सरिया डालकर दीवार को अंदर से खोखला बना दिया गया है। ऊपर से प्लास्टर और दिखावटी काम कर इसे मजबूत दिखाने की कोशिश की जा रही है, जबकि हकीकत यह है कि यह चारदीवारी किसी भी समय गिर सकती है।सबसे गंभीर बात यह है कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है। लोगों का कहना है कि यह उनके हक और सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ है। लाखों रुपये की योजना को कागजों में “मानक निर्माण” दिखाकर जमीन पर घटिया काम किया जा रहा है। अगर अभी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह भ्रष्टाचार और भी बढ़ेगा ग्रामीणों ने लातेहार डीसी,डीडीसी से करवाई की मांग की है




