
पटना में महिला समूह द्वारा Canara बैंक द्वारा महिलाओं को 25-25 हजार रुपया तीन वर्ष पूर्व किस्त पर दिया गया था जिसका किस्त प्रत्येक महिलाओं से 2500 रुपया प्रतिमाह लिया गया और महिलाओं ने किस्त की राशि भी प्रत्येक माह भरी लेकिन बैंक द्वारा अधिकृत कर्मचारियों द्वारा हज़ारों महिलाओं का किस्त बैंक मे जमा नहीं किया गया महिलाये जब दूसरे बैंक मे किस्त लेने गई तब इस बात की जानकारी प्राप्त हुई कि आपका civil स्कोर Canara बैंक द्वारा खराब कर दिया गया है आपकी राशि बैंक मे जमा हुई ही नहीं है ये सभी महिलाएं गरीब और लाचार है फिर भी अपनी किस्त की राशि समय पर अदायगी की है इस बाबत बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा बताया गया कि कलेक्शन मे जो स्टाफ जाता था वो नौकरी छोड़ कर चला गया लगभग 10 कर्मचारी बैंक छोड़ कर भाग गए है महिलाओ का कहना है कि अगर हमने 1 किस्त जमा नहीं किया तो दूसरी किस्त में बैंक मुझे नोटिस क्यों नहीं दिया कर्मचारियों के साथ-साथ बैंक की भी मिलीभगत से महिलाओ का भविष्य अंधकार में ड़ाला गया है बैंक के अधिकारियों द्वारा भगोड़े कर्मचारियों पर किसी प्रकार का कोई कारवाई नहीं किया गया है जिससे महिलाओ में काफी आक्रोश व्याप्त है




