राजकीय इंटर कॉलेज में स्कूल चलो एवं अभियान का हुआ भव्य शुरुआत
रिपोर्टर: अभय द्विवेदी

लोकेशन: रायबरेली
रिपोर्टर: अभय द्विवेदी
राजकीय इंटर कॉलेज में स्कूल चलो एवं अभियान का हुआ भव्य शुरुआत
रायबरेली में शिक्षा को बढ़ावा देने और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से आज शहर के राजकीय इण्टर कालेज “स्कूल चलो अभियान” की भव्य शुरुआत की गई। प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जागरूकता अभियान के तहत निकाले गए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का मकसद है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालयों में जरूर कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें।इस दौरान स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। “सब पढ़ें, सब बढ़ें” के नारों के साथ निकली यह जागरूकता रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।डीएम हर्षिता माथुर ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।




