भगवान महावीर जयंती निमित्त हर्षोल्लास के साथ खामगांव में निकाली गई शोभायात्रा
मोहम्मद फारूक खामगांव

खामगांव जिला बुलढ़ाणा महाराष्ट्र
भगवान महावीर जयंती निमित्त हर्षोल्लास के साथ खामगांव में निकाली गई शोभायात्रा
भगवान महावीर जयंती के अवसर पर स्थानीय सराफा आदेश्वर जैन मंदिर से सुबह 8.30 बजे भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें वजंत्री रथ इंद्रध्वजा के साथ बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शहर के मुख्य मार्ग से शोभायात्रा निकालने के बाद स्थानीय देवजी खिमजी मंगल कार्यालय में सभा के रूप में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में महादेवराव भोजने ने भगवान महावीर के जीवन पर प्रकाश डाला। सभा में प.पू. साध्वी डॉ. हर्षरत्नाश्रीजी म.सा. एवं दर्शनरत्नाश्रीजी… म.सा. और दर्शरत्नाश्रीजी म.सा. ने मांगलिक प्रवचन दिए। जीवदया एवं पशु रक्षा के लिए कार्य करने वाले पंकज गिरधारीलाल रुचवाणी का सम्मान किया गया। सामाजिक क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाले यशवंतराव करंदीकर का भी सम्मान किया गया। मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गजानन दांदडे का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। भगवान महावीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजन संघ प्रमुख हीरेन लोडाया, वर्धमान स्थानक प्रमुख सुभाष बेगाणी , समरथ स्थानक प्रमुख सोहन झांबड़, तेरापंथ संघ प्रमुख सुरेश चोपड़ा और अतिथि महादेवराव भोजने के हाथों किया गया । जब शोभायात्रा मुख्य मार्ग से आगे बढ़ रहा था, तो जगह-जगह स्वागत बोर्ड और शुभकामनाएं बोर्ड लगाए गए थे। रथयात्रा में दौरान जलपान की भी व्यवस्था भीकी गई थी। सभा स्थल पर अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन की ओर से सभी समाज के लोगों के लिए निशुल्क शुगर चेकअप शिबीर का आयोजन किया गया था । इसमें 200 से ज्यादा लोगों शुगर जांच कराई। हर साल की तरह इस साल भी सकल जैन समाज की ओर से महावीर जयंती के मौके पर स्थानीय अरजण खिमजी नेशनल हायस्कूल के साथ-साथ नगर परिषद खामगांव में भी महावीर जयंती निमित्त कार्यक्रम सकल जैन समाज की ओर से आयोजित किया गया था। सभा के समापन के बाद शीतलभाई तेजपाल शाह की ओर से भोजन और जलपान का आयोजन किया गया। नरेंद्र संकलेचा, मनोज शाह, हिरेन लोडाया, अक्षय विकमसी, पश्मिन नागडा , राजीव शाह आदी ने प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए बहुत परिश्रम लिया। सूरज की तेज़ गर्मी को देखते हुए जैन यूथ क्लब ने पक्षियों के लिए मुफ़्त पानी के जलपात्र वितरित किए। इसके साथ ही कला प्रेमी गुरव ने मेहमानों को पशु के घोंसले भेंट स्वरूप दिए। समीर संचेती ने सुत्र संचालन किया।
मोहम्मद फारूक खामगांव




