झारखंडधर्मभारत

सनातन समाज की अहम बैठक में बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

अनूप कुमार की रिपोर्ट

सनातन समाज की अहम बैठक में बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

महुआडांड़ (लातेहार): आगामी विराट हिंदू सम्मेलन को भव्य, ऐतिहासिक और प्रभावशाली बनाने को लेकर मंगलवार को महुआडांड़ स्थित दुर्गा बाड़ी परिसर में सनातन समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने की। बैठक में सम्मेलन की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया।बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक शक्ति का प्रतीक होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने भरा जोश, एकता पर दिया जोर

बैठक का संचालन बजरंग दल पलामू विभाग के संयोजक सूरज साहू ने किया। इस दौरान पलामू विभाग के विभाग प्रचारक व्यापक जी, जिला प्रचारक सतीश जी, पर्यावरण संयोजक धर्मेन्द्र जायसवाल तथा महुआडांड़ हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।वक्ताओं ने कहा कि सनातन समाज को संगठित करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को सम्मेलन से जोड़ने का आह्वान किया।संघ के खंड कार्यवाह देवानंद प्रसाद ने सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

समितियों का गठन, कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

आयोजन को सफल बनाने के लिए मंच संचालन, प्रचार-प्रसार, अतिथि स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन समिति और सहयोग निधि संग्रह सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज की एकता और शक्ति का ऐतिहासिक उदाहरण बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की अपील की।

बड़ी संख्या में जुटे सनातन समाज के लोग

बैठक में महुआडांड़ हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पलामू विभाग के प्रचारक व्यापक जी, जिला प्रचारक सतीश जी, पर्यावरण संयोजक धर्मेन्द्र जायसवाल, बजरंग दल संयोजक सूरज साहू, संघ के खंड कार्यवाह देवानंद प्रसाद, सह खंड कार्यवाह रामप्रवेश गुप्ता, सम्मेलन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संयोजक राजन साहू, भाजपा मंडल पूर्वी अध्यक्ष प्रशांत सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल, क्षत्रीय समाज अध्यक्ष आनंद किशोर नाथ शाह, यादव समाज अध्यक्ष मोहन यादव, चन्द्रशेखर प्रसाद, दिलीप प्रसाद, रोहित कुमार, अजय उरांव, बालेश्वर बड़ाईक, संजय कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, कमलेश यादव, जशवंत यादव, अर्जुन कुमार सिंह, मंगल सोनी, आलोक कुमार गुप्ता, राजकुमार सिंह, बिगन नगेसिया, मीडिया प्रभारी बंटी गुप्ता, सतीश कुमार समेत बड़ी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ऐतिहासिक आयोजन बनाने का लिया संकल्प

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे तन-मन-धन से जुटकर विराट हिंदू सम्मेलन को जिले का अब तक का सबसे भव्य, ऐतिहासिक और सफल आयोजन बनाएंगे। बैठक का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और कार्यकर्ताओं में सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button