अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबरमुरादाबाद

मुरादाबाद में एक्सपोर्टर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाला शार्प शूटर बदमाश मोंटी उर्फ आशु चड्ढा मुठभेड़ में मारा गया।

रिपोर्टर नूर मोहम्मद पत्रकार

रिपोर्टर नूर मोहम्मद पत्रकार
मुरादाबाद में एक्सपोर्टर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाला शार्प शूटर बदमाश मोंटी उर्फ आशु चड्ढा मुठभेड़ में मारा गया।

मुरादाबाद पुलिस और एसटीएफ टीम द्वारा की गई मुठभेड़ में आरोपी ढेर.

सिविल लाइंस क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित वजीर चंद्र एक्सपोर्ट के मालिक एवं निर्यातक अरशू ढल से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बुधवार की रात करीब 10 बजे मेरठ एसटीएफ और मुरादाबाद की संयुक्त टीमों ने उसे पोस्टमार्टम हाउस के पास घेर लिया

इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी। पुलिस उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश की पहचान आशू उर्फ मोंटी के रूप में हुई है।

वह हापुड़ का निवासी था और 50 हजार का इनामी था। सिविल लाइंस के रामगंगा विहार स्थित शुभम ग्रीन विला निवासी अरशू ढल की कांठ रोड पर प्रेम नगर में वजीरचंद एक्सपोर्ट फर्म है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 मार्च की रात 8:08 बजे उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मिस कॉल आई थी
इसके एक मिनट बाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button