अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबररायबरेली
गोरखपुर सांसद के नाम पर रौब झड़ने वाला फर्जी पीएसओ गिरफ्तार
रिपोर्टर अभय द्विवेदी

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर अभय द्विवेदी
गोरखपुर सांसद के नाम पर रौब झड़ने वाला फर्जी पीएसओ गिरफ्तार
रायबरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां गोरखपुर सांसद के नाम पर रौब झाड़ने वाला फर्जी पीएसओ गिरफ्तार किया गया है। डलमऊ तहसील में एक युवक खुद को सांसद रवि किशन का पीएसओ बताकर एसडीएम सतेंद्र सिंह पर दबाव बना रहा था। युवक आईकार्ड दिखाकर रौब झाड़ रहा था, लेकिन एसडीएम को शक हुआ। सत्यापन कराने पर आईकार्ड फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। लालगंज के मधुकरपुर निवासी सूरज सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
बाइट – संजीव कुमार सिन्हा, एडिशनल एसपी रायबरेली




