अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबरमथुरालखनऊसंभल

संभल में पुलिस की सख्ती: DIG मुनिराज के नेतृत्व में बहजोई में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

रिपोर्टर नूर मोहम्मद पत्रकार

संभल जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से DIG रेंज मुरादाबाद, श्री मुनिराज जी के निर्देशन में कस्बा बहजोई में व्यापक पैदल गश्त की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) सम्भल, क्षेत्राधिकारी सम्भल, क्षेत्राधिकारी बहजोई सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया तथा व्यापारियों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और मजबूत हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, प्रभावी गश्त बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button