गोविंद रोड बरसात में बदहाल, प्रशासन की निष्क्रियता से लोग परेशान
संवाददाता लक्ष्मण

गोविंद रोड बरसात में बदहाल, प्रशासन की निष्क्रियता से लोग परेशान
गढ़ गोविंद: गढ़ गोविंद रोड पर बरसात का पानी अब जनता के लिए एक गंभीर संकट बन गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे और जलभराव ने आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को भारी परेशानी में डाल दिया है। ग्रामीण मजबूरी में कीचड़ और पानी से होकर गुजरने को विवश हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन अब तक किसी ठोस कार्रवाई से कतराता नजर आ रहा है।
गांव के पार्षद पप्पू सिंह ने कई बार नगर निगम वृंदावन के अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया, बावजूद इसके सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है।
अपर आयुक्त ने भले ही आश्वासन दिया, लेकिन असलियत यह है कि बारिश का पानी लगातार सड़क पर जमा हो रहा है और रोड का हाल बेहाल है। स्थानीय लोग अब प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं और तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा गंभीर हो सकता है। गढ़ गोविंद रोड की बदहाल हालत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासन की चेतना और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।




