हरियाणाहिसार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बाला वर्मा कस्तूरबा गांधी सेवा सम्मान से सम्मानित

मुख्य अतिथि डा. सरोज एस.जीत सिंह

हिसार के सर्वोदय भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 2951वीं व्याख्यानमाला एवं 57वें कस्तूरबा गांधी सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाला वर्मा को वर्ष 2026 के कस्तूरबा गांधी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें भाग्यश्री महिला आश्रम, आजाद नगर हिसार में समाज सेवा तथा समाज में गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने

के लिए किए जा रहे स्वैच्छिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाला वर्मा के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य समाज में सेवा, समर्पण और गांधीवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रेरणादायक उदाहरण है।

यह कार्यक्रम हिसार स्थित सर्वोदय भवन में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button