महाराष्ट्र

आज हजारों मुस्लिम भाइयों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद उल फितर

मोहम्मद फारूक खामगाव जिला बुलढाणा महाराष्ट्र

आज 21 मार्च 2026 को सुबह 9.00 हजारों मुस्लिम भाइयों ने सजनपुरी स्थित ईदगाह पर बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ ईद उल फितर की नमाज अदा की . मस्तान चौक स्थित फाटकपुरा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज सरफराज खान ने ईद की नमाज पढ़ाई आज सुबह से ही मुस्लिम भाइयों ने ईद उल फितर की नमाज अदा करने के लिए तैयारी शुरू कर दी थी छोटे ,बड़े ,बुजुर्ग सभी ने सुबह से ईद की नमाज की तैयारी शुरू कर दी थी सभी मुस्लिम भाईयों ने ईदगाह पहुंच कर ईद की नमाज अदा की हाफिज सरफराज खान साहब ने ईद की नमाज पढ़ाई इसके पश्चात खुतबा दिया खुत्बे के पश्चात हाफिज सरफराज खान साहब ने सामूहिक रूप से दुआ मांगी
सामूहिक दुआ में हाफिज सरफराज खान साहब ने न केवल खामगांव के मुस्लिम भाइयों के लिए बल्कि समूचे आलम के लिए दुआ मांगी और साथ ही पुरे आलम ए इंसानियत के लिए दुआ मांगी अपने वतन की हिफाजत के लिए भी दुआ मांगी हमको शहर तथा समूचे देश में अमन-व अमान सुख चैन और शांति बनाए रखने और आपस में भाईचारे हेतू दुआ मांगी दुआ के पश्चात सभी मुस्लिम भाई बर्डे प्लाट स्थित कब्रिस्तान पहुंच कर अपने रिश्तेदारों की कबरों पर जाकर दुआ मांगी सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी
ईदगाह पर नमाज के पश्चात कामगार मंत्री एडवोकेट आकाश फुंडकर , चंद्रशेखर पुरोहित , प्रवीण कदम , पूर्व विधायक राणा दिलीप कुमार सानंदा , गाडेकर गुरुजी तथा कई सहयोगियों ने मुस्लिम भाइयों को गुलाब पुष्प देकर ईद की मुबारकबाद दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button