महाराष्ट्र

सोहर पंचायत में कुआं मरम्मत के नाम पर खेल! कागजों में पूरा, जमीन पर गोल — सरकारी पैसे की खुली लूट का आरोप

अनूप कुमार की रिपोर्ट

महुआडांड़ प्रखंड सोहर पंचायत में कुआं मरम्मत योजना अब खुले घोटाले में बदलती दिख रही है। कागजों में काम पूरा दिखाकर सरकारी पैसे की बंदरबांट किए जाने का आरोप है, जबकि हकीकत में न काम का पूरा पता है और न खर्च का हिसाब सार्वजनिक किया गया है।ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि अधिकारी-ठेकेदार की सेटिंग से योजना की राशि डकार ली गई। कई जगह काम अधूरा या बेहद खराब बताया जा रहा है, लेकिन फाइलों में सब कुछ “ओके” कर दिया गया है।पंचायत में जबरदस्त गुस्सा है। लोगों का कहना है—“अगर सब सही है तो हिसाब क्यों छुपाया जा रहा है ग्रामीणों ने प्रशासन से करवाई की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button